नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

लखनऊ, 10 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।.

यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक नेताओं ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि आपातकाल के दौरान वह लोकतंत्र के प्रमुख सिपाही थे और रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया।.

उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Facebook
Twitter
Whatsapp