बिलासपुर: सात मार्च (ए)
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई। पुलिस ने बताया कि यह आरोप है कि लड़के ने लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि घटना की खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं और बाहर खड़ी स्कूटर में आग लगा दी गई।पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि यह हंगामा शुक्रवार रात तक जारी रहा। यहां तक कि भीड़ ने आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग भी की, लेकिन पुलिस किसी तरह भीड़ को शांत करने में कामयाब रही और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से वापस भेज दिया।इसी बीच शनिवार सुबह पीड़िता के घर के बाहर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के जमा होने से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इसी दौरान गांव में जारी विरोध प्रदर्शनों और हंगामे के बीच स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया, साथ ही बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।