पाकिस्तान के समुद्री हितों को चुनौती देने के हर प्रयास का उचित जवाब दिया जाएगा: नौसेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कराची: चार अप्रैल (ए) पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने शनिवार को कहा कि उनके देश के समुद्री हितों को चुनौती देने के हर प्रयास का उचित जवाब दिया जाएगा।

एडमिरल अशरफ ने यहां पाकिस्तान के बेड़े में मिल्गेम श्रेणी के दूसरे युद्धपोत पीएनएस खैबर को शामिल किए जाने के दौरान यह दावा किया कि पिछले साल मई में भारत के साथ संक्षिप्त सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान की नौसेना भारत के विमानवाहक पोत को डुबोने की स्थिति में थी और इससे भारतीय युद्धपोत एवं उसकी सुरक्षा में लगे पोतों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।