मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथी मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

महाकुम्भ नगर: 22 जनवरी (ए) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम में पावन डुबकी लगाकर समूचे विश्व के कल्याण की कामना की।

प्रदेश के नीतिगत मामलों पर चर्चा के लिए अरैल के त्रिवेणी संकुल में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने सबसे पहले त्रिवेणी संकुल में पूजा अर्चना की और इसके बाद मिनी क्रूज से संगम गए और हल्के फुल्के माहौल में संगम में डुबकी लगाई।क्रूज के किनारे वह अपने साथियों के साथ संगम क्षेत्र का नजारा निहारते रहे और क्रूज के चारों ओर स्टीमर पर सुरक्षकर्मी तैनात थे। वहीं आसपास साइबेरियाई पक्षी मंडरा रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रृजेश पाठक और अन्य मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के दौरान, हंसी मजाक और उत्साह का माहौल था।

मुख्यमंत्री के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने भी संगम में डुबकी लगाई।

Facebook
Twitter
Whatsapp