बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारकर जख्मी किया झारखण्ड रांची November 9, 2025Asia News Service Spread the loveरांची: नौ नवंबर (ए)) झारखंड के रांची में बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम नगरी थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास उस वक्त हुई जब महिला अपने घर लौट रही थी।