बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत

झारखण्ड रांची
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

रांची: 15 जुलाई (ए) । झारखंड के रांची जिले में शादी के मेहमानों के साथ बस की छत पर यात्रा कर रहे तीन लोगों की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची से लगभग 65 किलोमीटर दूर तमार पुलिस थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव के पास रविवार रात हुई इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए।बुण्डू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रतिभान सिंह ने बताया कि कई लोग बस की छत पर यात्रा कर रहे थे और उनमें से कुछ के बिजली के तार के संपर्क में आने जाने से यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया, ‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

बस सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र से तमार जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।

Facebook
Twitter
Whatsapp