मुंबई: 16 जनवरी (ए) देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के हुए चुनावों के शुक्रवार को सामने आए नतीजों एवं रुझानों में कांग्रेस 227 में से महज 15 सीट पर बढ़त बनाती नजर आ रही है और विश्लेषक इसे शहरी क्षेत्र में देश की सबसे पुरानी पार्टी के पतन के एक और अध्याय के तौर पर देख रहे हैं।
बीएमसी चुनाव में पार्टी ने 152 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि बाकी सीट उसने अपने सहयोगी वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए), राष्ट्रीय समाज पक्ष और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई गुट) के लिए छोड़ दी थीं।
