भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर जाएंगे

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 22 अक्टूबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे और इस दौरान वह पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने एक बयान में बताया कि नवीन 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।