सिंगापुर: 16 फरवरी (ए)
खबर में कहा गया है कि अदालती दस्तावेज से पीड़िता का नाम और घटनास्थल का विवरण हटा दिया गया है। इसमें बताया गया है कि राय 22 वर्षीय पीड़िता के पिता का सहकर्मी है और वह 17 जून 2025 को तड़के पीड़िता से मिलने पहुंचा था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, राय पीड़िता को बातचीत के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की।
अभियोजन पक्ष ने बताया कि पीड़िता राय को धक्का देकर उसके चंगुल से भागने में सफल रही और अपने माता-पिता को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने उसी दिन सुबह नौ बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अभियोजकों ने राय को पांच से छह महीने की जेल की सजा देने का अनुरोध किया था। सिंगापुर में किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग करने के दोषी व्यक्ति को तीन साल तक की जेल और जुर्माने की सजा देने का प्रावधान है।