मुंबई में निषेधाज्ञा 30 सितंबर तक के लिए बढ़ी

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

मुंबई, 17 सितंबर (ए) मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लोगों की आवाजाही पर लागू रोक को 30 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन की शुरुआत से ही यहां आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत निषेधाज्ञा 144 लगी हुयी है। अधिकारी ने बताया कि इस निषेधाज्ञा को 31 अगस्त के दिशानिर्देशों के अनुसार आगे बढ़ा दिया गया है। इस दिन महाराष्ट्र सरकार ने बंद में रियायत दी थी। अधिकारी ने बताया कि कोई भी नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Facebook
Twitter
Whatsapp