बिश्केक: 31 अगस्त (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष को तुरंत खत्म करने की अपील करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह ‘‘अंतहीन युद्ध को समाप्त करने’’ की ओर बढ़ें तथा इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता की साझा प्राथमिकता है।
किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन के साथ हुई बैठक में मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है और (महात्मा) गांधी एवं (गौतम) बुद्ध की धरती भारत शांति की दिशा में किये जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है तथा आगे भी करता रहेगा।
