यूपी में सरकार ने 21 ARTO के किए तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

लखनऊ, 22 दिसम्बर एएनएस। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को रात 21 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) का तबादला कर दिया। तबादले के इस क्रम में मुख्यालय में तैनात अमित राजन राय को एआरटीओ प्रवर्तन लखनऊ के पद पर भेजा गया है। शासनादेश के अनुसार मुख्यालय में तैनात आलोक सिंह को एआरटीओ प्रशासन लखीमपुर खीरी, ऋतु सिंह को एआरटीओ प्रशासन उन्नाव, राजीव कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन ललितपुर, आदित्य त्रिपाठी को एआरटीओ प्रशासन  अमरोहा, आरके सरोज को एआरटीओ प्रशासन रायबरेली, सत्येन्द्र कुमार यादव को एआरटीओ प्रशासन आजमगढ़, मो. अजीम को एआरटीओ प्रवर्तन कुशीनगर, राघवेन्द्र सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, सुरेन्द्र सिंह को एआरटीओ प्रशासन रामपुर व विवेक शुक्ला को एआरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 
इसके साथ ही लखीमपुर खीरी के एआरटीओ प्रशासन वीके सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन दल द्वितीय गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन गोण्डा संजीव कुमार सिंह को मुख्यालय, एआरटीओ प्रशासन मथुरा बबिता सिंह को एआरटीओ प्रशासन गोण्डा, एआरटीओ प्रवर्तन कानपुर सुधीर कुमार वर्मा को एआरटीओ प्रशासन कानपुर, एआरटीओ प्रशासन बिजनौर प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी, एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी राजेश कर्दम को मुख्यालय तथा एआरटीओ प्रशासन अमरोहा शिव शंकर सिंह को एआरटीओ प्रशासन बिजनौर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

Facebook
Twitter
Whatsapp