कोलकाता: 12 मार्च (ए)
) पश्चिम बंगाल के स्कूलों में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से दोपहर के भोजन पर असर पड़ना शुरू हो गया है और इसके कारण अधिकारी लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने या छात्रों को सीमित खाद्य पदार्थ परोसने के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण 24 परगना जिले के कृष्णाचंद्रपुर हाई स्कूल में अधिकारियों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी की आशंका के मद्देनजर वैकल्पिक ईंधन के रूप में जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करके रखी हैं।