लखनऊ: 17 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले सपा के नेता और कार्यकर्ता गरीब लोगों का राशन कार्ड हड़प लेते थे।
आदित्यनाथ ने लोकभवन में ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रतिक्रिया प्रणाली का उद्घाटन किया।
