जौनपुर,10 मार्च (ए)। यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर को वृद्ध महिला से सोने की चैन छीन कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया पुलिस को सौप दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूंछ तांछ कर रही है । जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्वर्गीय उमाशंकर राय के घर पर बाइक सवार एक कुकर और कड़ाही बेचने वाला युवक आकर बोला कुकर व कड़ाही खरीद लें।जब तक वह कुछ कहती उसकी नजर घर के अंदर पड़ी।वहां कोई और दिखाई नही दिया।वह तत्काल घर के अंदर घुसकर वृद्ध ज्ञान देवी का गला और मुह दबाकर उनके गले से सोने की चेन को खींच लिया। इस दौरान वृद्धा का ओठ कट गया जिससे खून निकल आया।इस बीच फेरी वाला बदमाश युवक भाग कर अपनी बाइक के पास पहुंचा। बाइक लेकर भागने लगा। तभी ज्ञान देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिये दौड़ लगा दिए। उसी समय एक युवक 