सीएम योगी ने फोन से जाना स्वामी अड़गड़ानंद का हाल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp


लखनऊ, 05 सितम्बर एएनएस। वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरभाष के माध्यम से उनके बात करके उनका हाल जाना। शनिवार की दोपहर फोन पर हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। जिला प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया जा चुका है।
स्वामी अड़गड़ानंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि टेस्ट में कोरोना निकला है। एपेक्स अस्पताल के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के यह पूछने पर कि आप कैसे हैं, यदि आप को कोई परेशानी है तो आदेश करें। वैसे भी जिला प्रशासन को आदेश दे दिया गया है। आप के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। इसके उत्तर में स्वामीजी ने कहा यहां उपचार संबंधी सभी सुविधाएं पर्याप्त हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मेरे शिष्यों के लगातार संपर्क में हैं और मेरी सेहत के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। साथ ही स्वामी महाराज ने योगी आदित्यनाथ से कहा कि आप भी अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस समय आप के ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। आप का स्वस्थ रहना प्रदेश के हर नागरिक के लिए आवश्यक है। अंत में तीन बार ओम कह कर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने बातचीत समाप्त की।
इससे पहले आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी परमहंस स्वामी अगड़गड़ानंद महाराज से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद बीएचयू के डॉक्टर के साथ डीएम और सीएमओ अस्पताल पहुंचे। महाराजजी के स्वास्थ्य की रूटीन जांच की गई।

Facebook
Twitter
Whatsapp