सुरक्षाबलों ने 36 हथियार, 300 से अधिक कारतूस जब्त किये

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

चुराचांदपुर, 13 अक्टूबर (ए) मणिपुर में सुरक्षाबलों ने बीते चार दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से तलाशी अभियान के दौरान 36 हथियार और 300 से अधिक कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में विस्फोटकों के अलावा कार्बाइन, राइफल, पिस्तौल, हथगोले, देसी मोर्टार और एक तोप शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, काकचिंग, थौबल, बिष्णुपुर कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों के सीमांत तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियानों में हथियार बरामद किए गए।

मणिपुर पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तलाशी अभियान में इंफाल वेस्ट से यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के तीन कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वे जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।

Facebook
Twitter
Whatsapp