सेक्स रैकेट चलाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने करवाती थी वेश्यावृत्ति

राष्ट्रीय
Spread the love

पुणे,29 सितंबर (ए)।महाराष्ट्र की एंटी ह्मयूमन ट्रैफकिंग सेल ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. जहां एक एक्ट्रेस ही लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने वैश्यावृति को मजबूर करती थी. पुलिस ने इस एक्ट्रेस को अरेस्ट कर दो पीड़िताओं को चुंगल से छुड़वाया भी है।भोजपुरी फिल्म की एक एक्ट्रेस जिसने कई हिंदी वेब सीरीज में काम किया है उसे ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके इस ऑपरेशन के दौरान 2 महिलाओं को बचाया गया। इस चीज के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक्शन लिया है।पुलिस के मुताबिक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अंजलि आंधले को जानकारी मिली थी कि एक रैकेट चल रहा है जिसके बाद एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में जाल बिछाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला को दोपहर करीब 3 बजे रोका गया जब वह कथित तौर पर 2 महिलाओं को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने की कोशिश कर रही थी।पुलिस ने फिर एक्ट्रेस को कस्टडी में लिया और दोनों महिलाओं को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि वो एक्ट्रेस कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है और 10 से ज्यादा वेब सीरीज में काम कर चुकी है