सोनिया गांधी पेट संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 15 जून (ए)।) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे ‘गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ विभाग में भर्ती कराया गया।