स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (ए)) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और इसका प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण में किया जाएगा।