हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से जीते

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (ए) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा विधानसभा सीट पर 16,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी।हरियाणा की 90 सीट में से भाजपा 50 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है।

इससे पहले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और इसी संसदीय क्षेत्र में लाडवा सीट आती है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिये पांच अक्टूबर को मतदान हुए थे। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Facebook
Twitter
Whatsapp