हरियाणा में कृषि विधेयकों का विरोध शुरू , किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

चंडीगढ़ -यमुनानगर,20 सितम्बर एएनएस।लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी भारी हंगामें के बीच पारित हुए कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ हरियाणा में रविवार को किसानों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। यमुनानगर जिले के नेशनल हाईवे 344 पर हजारों किसान विधेयकों के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रहे हैं। किसानों ने नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने यमुनानगर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और किसानों को बड़ी संख्या में बाहर आकर समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करते हुए किसानों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाए और उन्हें अलग करने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह सब पूरी तरह से विफल साबित हुआ। इस बीच, पंजाब युवा कांग्रेस भी इन विधेयकों के खिलाफ पंजाब से दिल्ली तक ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। 

FacebookTwitterWhatsapp