11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 22 जनवरी (ए)) मध्य दिल्ली में यातायात लाल बत्ती पर गुलाब बेच रही 11 वर्षीय लड़की को एक ई-रिक्शा चालक ने अगवा कर लिया, उसके साथ बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभिन्न मार्गों पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेच रही 11 साल की बच्ची का अपहरण कर ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने उसे बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। विभिन्न मार्गों पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने 40 साल के आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया।होश में आने के बाद बच्ची किसी तरह अपने परिवार तक पहुंची। खून से लथपथ हालत देखकर परिवार वाले घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अपहरण और रेप की संबंधित धाराओं के साथ-साथ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।