चाईबासा(झारखंड)/नयी दिल्ली: 22 जनवरी (ए)
पतिराम मांझी उर्फअनल दा पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम था। इस अभियान में पांच महिला नक्सली भी मारी गई हैं।
अनल उर्फ तुफान, उर्फ पतिराम मांझी, उर्फ पतिराम मराण्डी, उर्फ रमेश, पिता टोटो मराण्डी उर्फ तारू मांझी, निवासी ग्राम झरहाबाले, थाना पीरटांड, जिला गिरिडीह, लंबे समय से सारंडा और गिरिडीह के जंगलों में सक्रिय था। उसके ऊपर हत्या, ब्लास्ट, हथियार और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।
अनल न केवल माओवादी गतिविधियों में शामिल था, बल्कि कई बार पुलिस और सीआरपीएफ के ऑपरेशनों से भी बच निकलने में कामयाब रहा। उसकी रणनीति और सक्रियता के कारण उसे राज्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता था।