प्रयागराज: 15 फरवरी (ए)
मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आगमन और गंगा स्नान जारी है।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात हैं तथा नाविकों व गोताखोरों को भी सभी घाटों पर तैनात किया गया है।
वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में ‘चेंजिंग रूम’ उपलब्ध हैं और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। सभी अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।