23 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 19 मार्च (ए)) हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों स्थानांतरित किया।जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंद्रु को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।अपूर्व कुमार सिंह को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से हटाकर उच्च शिक्षा और लोक निर्माण एवं वास्तुकला विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।अनुराग अग्रवाल को नगर एवं देशी नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। विजयेन्द्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सौंपा गया है, जबकि पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। साकेत कुमार को सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद उनके पास पहले की तरह बरकरार रहेगा, जिससे उनकी भूमिका और मजबूत मानी जा रही है।इसके अलावा अशोक कुमार मीणा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग, जे. गणेशन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, और अशिमा बराड़ को ऊर्जा विभाग में नयी जिम्मेदारी दी गयी है। कई जिलों में भी बदलाव करते हुए नेहा सिंह को सोनीपत का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।