28 आईएएस अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

चंडीगढ़: तीन नवंबर (ए) हरियाणा सरकार ने रविवार को 10 उपायुक्तों समेत 28 आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी. जी. रजनी कांथन को हरियाणा सरकार, वित्त विभाग में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।यश गर्ग को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त का पदभार दिया गया है। राजेश जोगपाल को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। जबकि धीरेंद्र खड़गटा को रोहतक का उपायुक्त और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवन का विशेष सचिव नियुक्त किया है।धर्मेंद्र सिंह को रोहतक का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा सिंचाई एवं जल संसाधन के विशेष सचिव का पदभार दिया गया है। अजय कुमार को गुरुग्राम का उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदीप दहिया को झज्जर का डीसी नियुक्त किया गया है। मुनीश शर्मा को डीसी चरखी दादरी और अनीश यादव को डीसी हिसार लगाया गया है।मोनिका गुप्ता को डीसी पंचकूला, प्रशांत पंवार को डीसी नूंह, प्रीति को डीसी कैथल और नेहा सिंह को डीसी कुरुक्षेत्र लगाया गया है। विवेक भारती को डीसी महेंद्रगढ़, जबकि वैशाली शर्मा को आयुक्त नगर निगम करनाल लगाया है।

नीरज को जिला नगर आयुक्त हिसार, जबकि आनंद कुमार शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रगढ़ लगाया है। रेणु सोगन को आयुक्त नगर निगम मानेसर और ब्रह्मजीत सिंह रंगी को जिला नगर आयुक्त पानीपत लगाया गया है।

Facebook
Twitter
Whatsapp