अहमदाबाद: छह मार्च (ए)
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद 1991 बैच के अधिकारी सिंह हाल में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे।गुजरात के काडर के 1991 के आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह को नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल होम गार्ड के डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली है। इसके अलावा 2003 बैच के आईपीएस ऑफिसर अशोक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, राजकोट रेंज, राजकोट को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के पूर्व-कैडर पद पर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद पर ट्रांसफर और नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि गांधीनगर के आईजीपी (प्रशासन) 2004 बैच के अधिकारी गगनदीप गंभीर वहीं राज्य निगरानी प्रकोष्ठ के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। भावनगर रेंज के आईजी गौतम परमार को गांधीनगर में आईजीपी सीआईडी (अपराध) नियुक्त किया गया है।
सूरत शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राघवेंद्र वत्स को अहमदाबाद रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है। जूनागढ़ रेंज के आईजीपी नीलेश जाजाडिया को वडोदरा शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और कानून व्यवस्था) तैनात किया गया है।
अहमदाबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त निदेशक बिपिन अहिरे को गांधीनगर स्थित ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का आईजीपी नियुक्त किया गया है। बिपिन अहिरे की जगह अहमदाबाद स्थित तटीय सुरक्षा के आईजीपी पीएल माल लेंगे।
सरकार ने 2004 बैच के आईपीएस ऑफिसर गौतम कुमार एम. परमार को भावनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के बद से सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। इसके अलावा 2005 बैच के आईपीएस ऑफिस और मौजूदा सूरत शहर के संयुक्ति पुलिस आयुक्त (क्राइम) राघवेंद्र वत्स को ट्रांसफर कर अहमदाबाद रेंज का का नया आईजी नियुक्त किया है।2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीलेश भीखाभाई जाजदिया को मौजूदा जूनागढ़ के संयुक्त पुलिस आयुक्त के बद से ट्रांसफर कर वड़ोदरा शहर भेज दिया गया है। उनकी जगह लीना पाटिल को जूनागढ़ रेंज का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 2007 बैच की आईपीएस परीक्षिता राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईजी सीआईडी क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहीं परीक्षिता राठौड़ को अब बनासकांठा रेंज का आईजी बनाया गया है। सरकार ने गुजरात की मौजूदा रेंज में यह नई रेंज जोड़ी है। इसके बाद रेंज की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसी प्रकार से 2009 बैच की आईपीएस विधि चौधरी को एडीशनल कमिश्नर (स्पेशल ब्रांच) अहमदाबाद सिटी से अब पंचमहाल-गोधरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वह इस रेंज को देखेंगी। गुजरात के वडोदरा शहर में एडीशनल कमिश्नर (क्राइम एंड लॉ एंड ऑर्डर) संभाल रहीं डॉ. लीना पाटिल का ट्रांसफर कराई पुलिस अकादमी में किया गया है। लीना पाटिल 2010 बैच की आईपीएस हैं।
