लेबनान में इजराइली हमलों में 41 लोगों की मौत, 40 घायल: स्वास्थ्य मंत्रालय

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बेरुत: सात मार्च (एपी) लेबनान के पूर्वी शहर नबी चित और आसपास के इलाकों में इजराइली हवाई हमलों में 41 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गये।

इजराइली सेना के वहां उतरने और स्थानीय बंदूकधारियों के साथ झड़प के बाद शनिवार की रात उस क्षेत्र में झड़प की घटनाएं और हवाई हमले हुए।