नयी दिल्ली: 15 मार्च (ए)
उन्होंने कहा कि निवासियों को रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
मंत्री ने एक बयान में कहा कि सरकार ने दिल्ली भर में एलपीजी की उपलब्धता की निगरानी के लिए पुलिस, वजन एवं माप विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 70 संयुक्त टीमें तैनात की हैं।
सिरसा ने कहा, ‘‘ये टीमें वितरकों और बाजारों में भंडारण स्तर की जांच कर रही हैं और जमाखोरी या अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।’’
मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति दबावों और कुछ क्षेत्रों में फैली अफवाहों के कारण घबराहट में खरीदारी को लेकर चिंताएं सामने आई हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है।’’
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद, सरकार ने तेल विपणन कंपनियों के समन्वय से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की विनियमित बिक्री भी शुरू कर दी है।
बयान के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और रेस्तरां जैसे आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता प्रणाली के माध्यम से दैनिक औसत वाणिज्यिक खपत का 20 प्रतिशत तक, यानी लगभग 1,800 सिलेंडर, आपूर्ति किए जाएंगे।
