स्वयंभू बाबा के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

यादगिर: 26 फरवरी (ए)) कर्नाटक के यादगिर में एक वीडियो के वायरल होने के बाद एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो में स्वयंभू बाबा को सात वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर गलत तरीके से छूते हुए दिखाया गया है जिससे लोगों में अक्रोश फैल गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।हैरानी की बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा था, उस दौरान नाबालिग के माता-पिता अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उन्हें इस व्यवहार में कुछ भी आपत्तिजनक नजर नहीं आया।मामला सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल मच गई। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए यादगीर के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से कथित बाबा फरार बताया जा रहा है।