वाराणसी/लखनऊ: 3 फरवरी (ए)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि चौबेपुर क्षेत्र में बरियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ तब हुई जब विशेष कार्य बल की एक टीम ने उर्वरक व्यापारी महेंद्र गौतम की हत्या के आरोपी कथित शार्पशूटर बनारसी यादव को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।उन्होंने बताया कि यादव गोलीबारी के दौरान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।