मथुरा (उप्र): 26 मार्च (ए)
जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने कहा कि इस कैदी की पहचान सुरेश के रूप में हुई तथा यह घटना बुधवार रात करीब दो बजे हुई । सुरेश शौचालय गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. लगभग दस मिनट बीत जाने के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को शक हुआ. उन्होंने शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए.सुरेश ने अपने लोअर को गेट की कुंडी में बांधकर फांसी लगा ली थी.घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन हरकत में आया. सुरेश को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में जेल अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.