जयपुर: 11 फरवरी (ए)
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से शोधार्थी को ब्लैकमेल कर रहा था।पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सील्वेस्टर फर्नाडीस (47) को गिरफ्तार किया, जो मुम्बई हाल अजमेर रोड का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को कर्नाटक के बेलगांव निवासी रवि कुमार हणमंत (28) ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि फर्नाडीस नाम के व्यक्ति ने शुरू में जान-पहचान बढ़ाई और बाद में उसे कथित अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस में मामला दर्ज कराने का डर दिखाकर पिछले एक साल में उससे लगभग 10 लाख रुपए ऐंठ चुका था।