
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पकड़े गए आरोपी की पहचान सबलू राजभर पुत्र विदेशी राजभर, निवासी मुजौना, थाना उभांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 18 दिसंबर को मुजैना गांव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले ही संबंधित धाराओं में थाना उभांव पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका था,