शिवपुरी ,14 फरवरी (ए)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर सरे बाजार अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली लगने से घायल वकील को स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक एडवोकेट संजय सक्सेना घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के निवासी थे. वारदात करैरा इलाके में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई। घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने