नयी दिल्ली: 12 जनवरी (ए)
सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या ‘एआई2517’ में सवार एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद विमान का मार्ग बदल कर उसे जयपुर भेजा गया जहां शख्स को विमान से उतार कर अस्पताल ले जाया गया।
उड़ान में कितने यात्री सवार थे, इसका विवरण नहीं मिल सका है।
मामले पर एअर इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस उड़ान का संचालन ए320 विमान से हुआ था।