पठानकोट: 26 फरवरी (ए) पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना भविष्य की किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और परमाणु धमकियों से नहीं डरेगी।
सैन्य अधिकारी ने जोर देकर कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष का निर्णायक परिणाम जमीन पर ही निकलेगा।
