लखनऊ, सात जनवरी (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया है।इसके साथ ही 
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद योगी सरकार ने यह फैसला लिया है.उत्तर प्रदेश में 910 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के दौरान अनियमितता, धांधली की खबरें सामने आईं थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच कराई थी. अप्रैल 2025 में हुई परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई है और इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसके बाद सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सरकार सभी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं.ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.