जयपुर: 14 जनवरी (ए)
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन पुलिस थाना, अजमेर में तैनात सहायक उप निरीक्षक हरीराम यादव को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा दर्ज प्रकरण में चालान पेश करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेना तय किया। बयान के अनुसार आज जाल बिछा कर आरोपी को 28,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।