भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


लखनऊ,16 जनवरी एएनएस। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए 6 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।इनमें से पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्वनी त्यागी, घर्मवीर प्रजापति और सुरेन्द्र चौधरी के नामों की आज घोषणा की है।
गौरतलब है कि ये विधान परिषद की ये सीटें इस महीने के अंत में खाली हो जाएंगी। इनमें कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।
गौरतलब है कि राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। जिन 12 सीटों पर चुनाव होने हैं उसके मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है। दूसरी सूची के घोषित उम्मीदवारों में कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के पूर्व सभापति हैं जबकि गोविंद नारायण शुक्ल और अश्वनी त्यागी भाजपा प्रदेश महासचिव, सलिल विश्नोई भाजपा के प्रदेश उपाध्ययक्ष और डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सुरेंद्र चौधरी भाजपा के नेता हैं।
इसके पहले शुक्रवार को पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा का नाम घोषित किया गया था।

FacebookTwitterWhatsapp