
यहां एक अधिकारी ने बताया कि शेष 85 सीट के परिणाम देर रात घोषित होने की उम्मीद है।एसईसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 1,372 सीट हासिल कीं, उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 394 सीट, कांग्रेस ने 315 सीटे, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 158 सीट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) ने 149 सीट जीतीं हैं। मुंबई में एसईसी ने 227 में से 204 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें भाजपा ने 85, शिवसेना ने 25, कांग्रेस ने 19, शिवसेना (उबाठा) ने 60 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पांच सीट जीती हैं।