कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर: सात फरवरी (ए)) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में मृतक मामा-भांजे थे।

जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आर के चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित कुमार (22) और रघुवीर (20) के रूप में हुई है।