मुंबई: 28 जून (ए)।
पुलिस ने बताया, ‘‘पुलिस को शुक्रवार देर रात एक बजे इस बारे में सूचना मिली थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा दिया गया है। उनकी मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।’’
एक अधिकारी ने बताया कि एक ‘फोरेंसिक’ इकाई और मुंबई पुलिस की एक टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट पहुंची।
जरीवाला (42) ‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुई थीं।
उनके पति अभिनेता पराग त्यागी उन्हें मुंबई के अंधेरी उपनगर स्थित बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गए थे।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें (शेफाली जरीवाला को) शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।’’
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी।शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था।