चीन ने अगर ईरान को हथियार भेजे तो उस पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा: ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 12 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लक्षित कर कहा कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने चीन द्वारा ईरान को विमान रोधी ‘शोल्डर मिसाइलें’ देने की खबरें सुनी हैं। उन्होंने ईरान को हथियार आपूर्ति करने की खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई देश करता है तो उसके सामान पर कर लगाया जाएगा।

यह धमकी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच युद्धविराम की बात हो रही है, और खुफिया रिपोर्टों में चीन को ईरान को हथियार भेजने के लिए जिम्मेदार माना गया है।चीनी रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को गलत बताया है, लेकिन ट्रंप का रुख बेहद सख्त बना हुआ है।