चीन: शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का उद्धघाटन

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 26 दिसंबर (ए) चीन के शिनजियांग प्रांत में 22.13 किलोमीटर लंबी सुरंग को यातायात के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया।

सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मध्य तियानशान पर्वतमाला से होकर गुजरने वाली इस तियानशान शेंगली सुरंग के कारण कई घंटों की खतरनाक पहाड़ी यात्रा अब लगभग 20 मिनट में पूरी होगी।

चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के अध्यक्ष सोंग हैलियांग के अनुसार, इस सुरंग ने ‘दो विश्व रिकॉर्ड’ बनाए हैं।

सोंग ने कहा, “यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे है।”

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह सुरंग जी0711 उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शुक्रवार को चालू हो गया।

यह एक्सप्रेसवे उत्तर और दक्षिण शिनजियांग के शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य यातायात मार्ग है।