लखनऊ,20 फरवरी (ए)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को शिक्षा मित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये हर महीने किये जाने का ऐलान किया है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। योगी ने कहा, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।