कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त), अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं।हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं।बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं। कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीट मिलीं। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीट हासिल कीं। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।