कलियाबोर (असम): 18 जनवरी (ए)
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार अतिक्रमण करने वाले घुसपैठियों को निष्कासित करके असम की पहचान और संस्कृति की रक्षा कर रही है।’’
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया है क्योंकि वह ‘‘नकारात्मक राजनीति का संदेश’’ देती है और अब देश में मतदाताओं की ‘‘पहली पसंद’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है।
उन्होंने कहा, ‘‘मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं। बिहार चुनाव में लोगों ने 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट और सीट दीं।’’
मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भी लोगों ने भाजपा को वोट दिया और केरल में भी ‘‘अब हमारे पास पार्टी का एक महापौर’’ है।