कोलकाता: नौ जनवरी (ए)
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात कोलकाता के निकट ‘सॉल्ट लेक’ इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने कहा, “इस व्यक्ति से मामले से जुड़ी और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि बोस को बृहस्पतिवार रात जान से मारने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को “विस्फोट से मार डालने” की धमकी दी थी और उसने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था।
अधिकारी ने बताया कि बोस को ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, अब लगभग 60-70 केंद्रीय बल उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।